सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ट्रेड वॉर (trade war) क्या होता है

ट्रेड वॉर का मतलब है की जब दो या उससे अधिक  देश बदले की भावना से या किसी अन्य कारण से एक-दूसरे के लिए व्यापार में समस्या पैदा करते हैं तो उसे ट्रेड वॉर (trade war)यानी व्यापार युद्ध कहा जाता है इसके लिए एक देश दूसरे देश से आने वाले समान पर टैरिफ या टैक्स लगा देता है या पहले से लगे हुए टैक्स  बढ़ा देता है  इससे आयात होने वाली चीजों की कीमत बढ़ जाती हैं, जिससे वे दूसरे देश के घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाती है इससे उनकी बिक्री घट जाती है अमेरिका और चीन के बीच यही चीज देखी जा रही है| वर्तमान में दुनिया के दो सबसे ताकतवर मुल्क आमने-सामने हैं अमेरिका ने चीन से आयात होने वाली 60 अरब डॉलर की वस्तुओं पर ड्यूटी लगा दी है बदले में चीन ने भी अमेरिका से आने वाले 3 अरब डॉलर के सामान पर टैक्स लगाने का एलान कर दिया है अब दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गया है| ट्रेड वॉर में दो देश व्यापार के मामले में एक - दूसरे के सामने आ जाते है जो आपस में ही व्यापार घाटा लगाने की कोशिश करते है जिसके कारण वे खुद के देश में आयात होने वाली वस्तुओ पर टैक्स लगा देते है या लगे हुए टैक्स को बढ़ा देते है

टैक्स क्यों लगाया जाता है

टैक्स का नाम सुनते हि हमारे दिमाग में यह आता है की सरकार को पैसे देने पड़ेंगे चाहे वह किसी भी रूप में देने पड़े | लेकिन क्या हम यह जानते है की हम टैक्स क्यों देते है या भरते है | इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए इसे पूरा पढे | * टैक्स दो तरह के होते है प्रत्यक्ष कर अप्रत्यक्ष कर (1)प्रत्यक्ष कर - प्रत्यक्ष कर के अंतर्गत आने वाले कर है - आयकर एंव धनकर (2)अप्रत्यक्ष कर - अप्रत्यक्ष कर के अंतर्गत आने वाले कर है - वस्तु या सेवा कर *टैक्स क्यो लगाया जाता है टैक्स सरकार की मुख्य आय का स्रोत होता है , और सरकार के द्वारा जनता के लिए जो भी  खर्च किया जाता है वह इसी टैक्स के रूप मे ली गई राशि से किया जाता है | इसलिए देश के विकाश के लिए tax लेना जरूरी होता है | मतलब की  जिस देश की जनता जितना अधिक tax देगी वह देश उतनी ही तेजी से प्रगति करेगा |  सरकार tax के रूप में लिए पैसे से ही हमारे लिए रास्ते, स्कूल, शिक्षा व्यवस्था, सैनिकों के लिए हथियार, सैनिकों की सैलरी और जनता के हित के लिए अनेकों निर्माण कार्य करती है | किसी भी देश मे अर्थ व्यवस्था मजबूत करने मे टैक्स का अहम भूमिका होता ह