जीवन में हमें आगे बढ़ते रहने से ही मंजिल हासिल होती है। स्थिरता एक ऐसी चिज है जो हमें आगे नहीं बढ़ने देती है।स्थिर होने से हमारा जीवन एकदम रुक सा जाता है। हम एक ही पल पर अपना बहुत सारा समय लगा देते हैं जिससे हमारे जीवन का किमती समय तो बरबाद होता ही है साथ ही हमारा बहुत सारा नुक्सान भी होता है इसिलिए हमें निरंतर आगे बढ़ते जाना चाहिए।
सोच एक ऐसी चीज है जिससे हम कुछ भी कर सकते हैं। अच्छा या बुरा करना सब विचारों का खेल है। विचारों से ही अपना जीवन चलता है बिना विचारों के हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते। यदि हमारे दिमाग में कोई विचार ही नहीं है तो हम कोई कार्य कैसे करेंगे यह हम खुद समझ सकते हैं Copyright:-unsplash जैसे यदि हम किसी कार्य को करते हैं तो मन में ठान लेते हैं की मैं इस कार्य को कर के ही छोडूंगा साथ में ही हमारे दिमाग में सकारात्मक विचार होते हैं तो हमें उस कार्य के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता यदि कार्य होता है तो हमारा विश्वास बढ़ता है और यदि हमारा कार्य नहीं भी होता है तो भी हमें कुछ खास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारे विचार सकारात्मक है इसलिए हमारा ध्यान सकारात्मक कार्य की तरफ ज्यादा रहता है नकारात्मक कार्यों से हम दूर ही रहते हैं। इतना आसान नहीं है विचारों को सकारात्मक बनाना लेकिन फिर भी नामुमकिन कुछ भी नहीं है। हम लगातार अच्छे विचारों को ध्यान में रखते हुए खुद को सकारात्मक बना सकते हैं। दुनिया में नामुमकिन कुछ नहीं होता केवल हमारा देखने का नजरिया अलग होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें