सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुबह देरी से उठने के नुकसान

सुबह जल्दी उठना हमारी सेहत और दिन भर के कार्यों के लिए बहुत ही जरूरी है। यदि हम सुबह देरी से उठेंगे तो हमें दिन भर उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। साथ ही साथ है सुबह देरी से उठने से हमारा आलस भी दूर नहीं होता।
वर्तमान समय में व्यक्तियों की सबसे बड़ी बीमारी है- देरी से उठना। आजकल के व्यक्ति मोबाइल और टीवी तथा अन्य साधनों में इतने व्यस्त रहते हैं की उसे सोने का भी समय नहीं मिलता।
Copy right:-unsplash

सुबह जल्दी उठने के लिए हमें रात को जल्दी सोना चाहिए। सुबह देरी से उठने से हमें बहुत नुकसान होता है हम सुबह जितनी देरी से उठेंगे दिन भर में हम उतना ही पीछे हो जाएंगे। हमारा कोई भी कार्य समय पर नहीं हो पाएगा साथ ही साथ हैं हमारे बनाए हुए सभी कार्यक्रम रद्द हो जाएंगे।
Copy right:-unsplash

जैसे हमें सुबह 5:00 बजे उठना है और हम उठते हैं 6:00 बजे तो हम दिन में 1 घंटा पीछे हो जाते हैं। दिन भर में हम जो भी कार्य करते हैं उसमें हम एक घंटा पीछे ही रहते हैं चाहे हम कितना भी कार्य करें लेकिन जो हम 1 घंटे की देरी करते हैं उसकी पूर्ति नहीं कर सकते। हम 1 घंटे लेट रुकने से जो काम चाहते हैं वह कर नहीं सकते। कितनी भी मेहनत कर लो हम दिन भर में एक घंटा पीछे ही रहते हैं

करो हिम्मत, उठो जल्दी
करो काम, रहो हेल्दी।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सकारात्मक विचारों के फायदे

सोच एक ऐसी चीज है जिससे हम कुछ भी कर सकते हैं। अच्छा या बुरा करना सब विचारों का खेल है। विचारों से ही अपना जीवन चलता है बिना विचारों के हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते। यदि हमारे दिमाग में कोई विचार ही नहीं है तो हम कोई कार्य कैसे करेंगे यह हम खुद समझ सकते हैं Copyright:-unsplash जैसे यदि हम किसी कार्य को करते हैं तो मन में ठान लेते हैं की मैं इस कार्य को कर के ही छोडूंगा साथ में ही हमारे दिमाग में सकारात्मक विचार होते हैं तो हमें उस कार्य के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता यदि कार्य होता है तो हमारा विश्वास बढ़ता है और यदि हमारा कार्य नहीं भी होता है तो भी हमें कुछ खास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारे विचार सकारात्मक है इसलिए हमारा ध्यान सकारात्मक कार्य की तरफ ज्यादा रहता है नकारात्मक कार्यों से हम दूर ही रहते हैं। इतना आसान नहीं है विचारों को सकारात्मक बनाना लेकिन फिर भी नामुमकिन कुछ भी नहीं है। हम लगातार अच्छे विचारों को ध्यान में रखते हुए खुद को सकारात्मक बना सकते हैं। दुनिया में नामुमकिन कुछ नहीं होता केवल हमारा देखने का नजरिया अलग होता है।

हमेशा आगे बढ़ते रहो

  जीवन में हमें आगे बढ़ते रहने से ही मंजिल हासिल होती है। स्थिरता एक ऐसी चिज है जो हमें आगे नहीं बढ़ने देती है। स्थिर होने से हमारा जीवन एकदम रुक सा जाता है। हम एक ही पल पर अपना बहुत सारा समय लगा देते हैं जिससे हमारे जीवन का किमती समय तो बरबाद होता ही है साथ ही हमारा बहुत सारा नुक्सान भी होता है इसिलिए हमें निरंतर आगे बढ़ते जाना चाहिए।

निराशा को कैसे दूर करें

निराशा हमारी सबसे बड़ी कमियों में से एक है जो व्यक्ति जितना जल्दी निराश होता है वह काम में भी उतना ही पीछे हो जाता है। जीवन संघर्षों से भरा पड़ा है ऐसे में व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए धैर्य, साहस तथा आशाएं जैसे प्रमुख गुणों को अपनाना चाहिए।   व्यक्ति को खासतौर पर निराशावादी नहीं होना चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह बहुत जल्द ही किसी काम के प्रति निराश हो जाते हैं इसका मुख्य कारण व्यक्ति में धैर्य की कमी हो जाने के कारण होता है। व्यक्ति में जितना ज्यादा धैर्य व साहस होगा व्यक्ति उतना ही निराशा से दूर होता जाएगा।    निराशा का एक बड़ा कारण उसकी सोच भी हो सकती है क्योंकि हमारी छोटी सोच होने के कारण थोड़ी सी परेशानियों में हमारे कार्य करने के विकल्प खत्म हो जाते हैं ऐसे में हमें सोच का विस्तार करना चाहिए जिससे हमें उसी से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त हो सके तथा किसी कार्य को सही तरीके से कर सकें। निर्णय लेने की शक्ति कैसे पैदा करें     जब हम किसी काम को कर रहे होते हैं या करते हैं तो उस काम से जुड़ी पूरी जानकारी नए होने के कारण हमारे मन में निराशा पैदा हो जा...